,

छठ महापर्व को लेकर रांची नगर निगम अलर्ट, नगर आयुक्त ने छह घाटों का किया निरीक्षण

JP Bharat Shareरांची: छठ महापर्व को देखते हुए रांची नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। नगर आयुक्त सुशांत गौरव, अपर नगर आयुक्त संजय कुमार और अन्य अधिकारियों ने शनिवार को शहर के छह तालाबों और घाटों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने अरगोड़ा तालाब, बटन तालाब, स्वर्णरेखा घाट, तिरिल तालाब, जेल तालाब और चडरी…

JP Bharat Share

रांची: छठ महापर्व को देखते हुए रांची नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। नगर आयुक्त सुशांत गौरव, अपर नगर आयुक्त संजय कुमार और अन्य अधिकारियों ने शनिवार को शहर के छह तालाबों और घाटों का निरीक्षण किया।

अधिकारियों ने अरगोड़ा तालाब, बटन तालाब, स्वर्णरेखा घाट, तिरिल तालाब, जेल तालाब और चडरी तालाब का जायजा लिया। इस दौरान साफ-सफाई, रोशनी, आवागमन और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए।

गहरे पानी वाले स्थानों पर बैरिकेडिंग और खतरे के निशान लगाने को कहा गया है। नगर निगम का लक्ष्य छठ से पहले सभी प्रमुख घाटों पर श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक व्यवस्था सुनिश्चित करना है।

नगर आयुक्त ने पूजा समितियों से सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमण मुक्त रखने और तैयारियों में निगम का सहयोग करने की अपील की।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports