, ,

गोविंदपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, 75 से अधिक लोगों ने उठाया लाभ

JP Bharat Shareगोविंदपुर: मारवाड़ी युवा मंच गोविंदपुर और मेदांता मेडिसिटी हॉस्पिटल, गुरुग्राम के संयुक्त तत्वावधान में अग्रसेन भवन में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। इसमें 75 से अधिक लोगों ने भाग लिया। शिविर में ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, ECG, PFT और बोन डेंसिटी सहित कई जांचें निःशुल्क की गईं। मेदांता के हृदय रोग…

JP Bharat Share

गोविंदपुर: मारवाड़ी युवा मंच गोविंदपुर और मेदांता मेडिसिटी हॉस्पिटल, गुरुग्राम के संयुक्त तत्वावधान में अग्रसेन भवन में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। इसमें 75 से अधिक लोगों ने भाग लिया।

शिविर में ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, ECG, PFT और बोन डेंसिटी सहित कई जांचें निःशुल्क की गईं। मेदांता के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. विजय कुमार शर्मा और जनरल फिजिशियन डॉ. एरफ सोहेल चौधरी ने हृदय रोगों से बचाव और स्वस्थ जीवनशैली के बारे में जानकारी दी।

इसके अलावा राजेश गर्ग ने लोगों को CPR और BLS का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। शिविर के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और आपातकालीन स्थिति में प्राथमिक सहायता देने की जानकारी दी गई।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports