धनबाद: सहोदया स्कूल कॉम्प्लेक्स, धनबाद की ओर से दिल्ली पब्लिक स्कूल में प्राचार्यों के लिए एक दिवसीय इन-हाउस प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन चेयरपर्सन डॉ. सरिता सिन्हा, वाइस चेयरमैन मदन कुमार सिंह और अन्य पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यशाला में पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर पब्लिक स्कूल के प्राचार्य एवं रिसोर्स पर्सन डॉ. शंकर प्रसाद दत्ता ने स्कूल मैनेजमेंट तकनीक पर प्रशिक्षण दिया। उन्होंने वीडियो, गतिविधियों और केस स्टडी के माध्यम से आधुनिक स्कूल प्रबंधन, कौशल विकास और कौशल बोध से जुड़े विषयों की जानकारी दी।
डीपीएस की प्राचार्या डॉ. सरिता सिन्हा ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति और कौशल विकास पर अपने विचार रखे। वहीं, द्वारिका मेमोरियल फाउंडेशन एकेडमी के प्राचार्य एवं वाइस चेयरमैन मदन कुमार सिंह ने प्रशिक्षण की महत्ता बताई और धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यशाला में 34 स्कूलों के प्राचार्य शामिल हुए
















