धनबाद: राष्ट्रीय एकता मिशन दिवस के अवसर पर 36 झारखंड बटालियन एनसीसी, धनबाद की ओर से ‘रन एंड फन’ रैली आयोजित की गई। इसमें बटालियन के 730 एनसीसी कैडेटों ने हिस्सा लेकर राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम लेफ्टिनेंट कर्नल चरणजीत सिंह और सूबेदार मेजर अजय कुमार की देखरेख में संपन्न हुआ। रैली IIT (ISM) धनबाद से शुरू होकर पुलिस लाइन, हीरापुर और रणधीर वर्मा चौक होते हुए वापस संस्थान परिसर पहुंची।
आयोजन में कैडेटों के साथ सिविल स्टाफ, पीआई स्टाफ और एएनओ ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में बटालियन के अधिकारियों, कर्मचारियों और विभिन्न कॉलेजों के एनसीसी प्रतिनिधियों का योगदान रहा।
















