रांची: पिठोरिया थाना क्षेत्र के चोली उलातू गांव में 26 अक्टूबर की रात हथियार के बल पर आभूषण और नकदी लूटने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बबन खान उर्फ दिलशाद खां और भेदू शेख के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से लूटे गए 2,000 रुपये और एक मोबाइल फोन बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, इस वारदात में कुल चार लोग शामिल थे। दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अन्य की तलाश जारी है।
















