, ,

धनबाद में गर्भवती महिला की मौत के मामले में चार गिरफ्तार, पति समेत डायग्नोस्टिक सेंटर के लोग शामिल

JP Bharat Shareकतरास: धनबाद के कतरास थाना क्षेत्र के श्यामडीह स्थित संजीवनी अस्पताल में 24 वर्षीय किरण कुमारी की मौत के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में मृतका का पति सोनू केवट, सेंट्रल डायग्नोस्टिक सेंटर का संचालक सचिन केवट, रिलिफ डायग्नोस्टिक सेंटर का स्टाफ विजय गोस्वामी और नर्स…

JP Bharat Share

कतरास: धनबाद के कतरास थाना क्षेत्र के श्यामडीह स्थित संजीवनी अस्पताल में 24 वर्षीय किरण कुमारी की मौत के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में मृतका का पति सोनू केवट, सेंट्रल डायग्नोस्टिक सेंटर का संचालक सचिन केवट, रिलिफ डायग्नोस्टिक सेंटर का स्टाफ विजय गोस्वामी और नर्स सुलोचना देवी शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, 29 अक्टूबर 2026 को संजीवनी अस्पताल में महिला का शव मिलने की सूचना पर जांच शुरू की गई। आरोप है कि गर्भ में बच्ची होने की जानकारी मिलने के बाद पति और ससुराल पक्ष के लोगों के दबाव में कथित तौर पर असुरक्षित गर्भपात कराया गया। इसके बाद किरण की तबीयत बिगड़ गई और अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतका के पिता राजेंद्र कुमार केवट के लिखित आवेदन पर कतरास थाना में कांड संख्या 274/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने बीएनएस, पीसीपीएनडीटी एक्ट और एमटीपी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

गिरफ्तार चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में धनबाद मंडल कारा भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, मामले में नामजद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। मामले में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports