,

तेतुलमारी में तेज रफ्तार हाइवा की टक्कर से महिला और बच्ची समेत तीन घायल

JP Bharat Shareतेतुलमारी: धनबाद के तेतुलमारी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक, महिला और छोटी बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सुबह करीब 9 बजे कोडिया अस्पताल कोक भट्ठा गेट के सामने हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शक्ति चौक…

JP Bharat Share

तेतुलमारी: धनबाद के तेतुलमारी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक, महिला और छोटी बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सुबह करीब 9 बजे कोडिया अस्पताल कोक भट्ठा गेट के सामने हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शक्ति चौक की ओर से आ रहे हाइवा ने विपरीत दिशा से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद तीनों सड़क किनारे झाड़ियों में जा गिरे। ग्रामीणों ने घायलों को बाहर निकालकर नजदीकी नर्सिंग होम पहुंचाया। वहीं, हाइवा चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में तेज रफ्तार हाइवा के परिचालन पर नाराजगी जताई और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की। फिलहाल हाइवा की पहचान नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों ने पुलिस के मौके पर देर से पहुंचने का भी आरोप लगाया है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports