,

संत मैथ्यूज हाई स्कूल में दीपावली पर रंगोली प्रतियोगिता, कक्षा 10 की छात्राओं ने जीता प्रथम पुरस्कार

JP Bharat Shareराजगंज: हटिया-राजगंज स्थित संत मैथ्यूज हाई स्कूल में दीपावली के अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए रंग-बिरंगी आकर्षक रंगोलियां बनाईं। विद्यालय के निदेशक रबिन्द्र चंद्र दे ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से बच्चों में कला के प्रति…

JP Bharat Share

राजगंज: हटिया-राजगंज स्थित संत मैथ्यूज हाई स्कूल में दीपावली के अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए रंग-बिरंगी आकर्षक रंगोलियां बनाईं।

विद्यालय के निदेशक रबिन्द्र चंद्र दे ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से बच्चों में कला के प्रति रुचि और जागरूकता बढ़ती है। वहीं, प्राचार्य राहुल कुमार दे ने प्रतिभागियों की सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।

अकादमिक निर्देशक टी. के. सिन्हा ने कहा कि रंगोली भारतीय संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है। ऐसी प्रतियोगिताओं से बच्चों में टीम भावना, धैर्य और सौंदर्यबोध विकसित होता है।

प्रतियोगिता में कक्षा 10वीं की छात्राओं ने प्रथम पुरस्कार हासिल किया, जबकि कक्षा 6 और 7 की छात्राओं को संयुक्त रूप से द्वितीय पुरस्कार मिला। कार्यक्रम को सफल बनाने में कोऑर्डिनेटर अश्विनी वर्मा, अंजलि रानी और नेहा पोद्दार का सहयोग रहा।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports