,

ठाकुर कुल्ही छठ पूजा समिति का पुनर्गठन, फोदार सिंह बने अध्यक्ष

JP Bharat Shareधनबाद: धैया के ठाकुर कुल्ही स्थित सामुदायिक भवन में श्री श्री सार्वजनिक छठ पूजा समिति की बैठक बबलू सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से समिति का पुनर्गठन किया गया। बबलू सिंह ने बताया कि ठाकुर कुल्ही में छठ पूजा की शुरुआत वर्ष 1997 में हुई थी। पिछले 29 वर्षों…

JP Bharat Share

धनबाद: धैया के ठाकुर कुल्ही स्थित सामुदायिक भवन में श्री श्री सार्वजनिक छठ पूजा समिति की बैठक बबलू सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से समिति का पुनर्गठन किया गया।

बबलू सिंह ने बताया कि ठाकुर कुल्ही में छठ पूजा की शुरुआत वर्ष 1997 में हुई थी। पिछले 29 वर्षों से यहां महापर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस वर्ष भी पारंपरिक तरीके से छठ पूजा आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में निर्माणाधीन सूर्य मंदिर को भव्य स्वरूप देने पर भी चर्चा हुई।

नई समिति में फोदार सिंह को अध्यक्ष, इंदर सिंह और नूनेश्वर सिंह को उपाध्यक्ष तथा शशिकांत पांडे को सचिव बनाया गया। अमर सिंह, संजय सिंह और बिट्टू सिंह सह-सचिव होंगे। विकास राय को संगठन सचिव, संतलाल महथा और निर्मल महतो कोषाध्यक्ष तथा लालमोहन और अंकित को उपकोषाध्यक्ष बनाया गया।

वहीं, बबलू सिंह, पूरन सिंह, सुभाष साव, जयंत मिश्रा और विकास चौरसिया संरक्षक बनाए गए। प्रसून पांडे को पूजा प्रभारी तथा इंदर सिंह और प्रहलाद रजक को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports