नई दिल्ली: दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन के नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का जुटना जारी है। प्रदर्शन के दौरान विपक्षी दलों ने लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा का मुद्दा उठाया।
रैली में “वोट चोर, गद्दी छोड़” का नारा बुलंद किया गया। गठबंधन के नेताओं ने चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग की।
















