कोडरमा: जिले में अवैध शराब निर्माण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नवलशाही थाना पुलिस ने नौवाडीह गांव के जंगल में छापेमारी की। पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई।
छापेमारी के दौरान अवैध महुआ शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाला करीब 250 किलोग्राम जावा महुआ बरामद किया गया। पुलिस ने मौके पर ही इसे नष्ट कर दिया और शराब निर्माण के लिए संचालित भट्टी को भी ध्वस्त कर दिया।
कोडरमा पुलिस ने अवैध शराब के निर्माण और कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान जारी रखने की बात कही है।
















