धनबाद: कुसुम विहार स्थित दून पब्लिक स्कूल में नर्सरी से कक्षा 2 तक के बच्चों के लिए हैलोवीन डे पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान नन्हें-मुन्नों ने आकर्षक वेशभूषा में हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बच्चों की कॉस्ट्यूम परेड रही। कोई कद्दू, परी और सुपरमैन बना, तो कोई बैटमैन, शेर और कार्टून किरदारों के रूप में नजर आया। बच्चों ने रैंप पर आत्मविश्वास के साथ वॉक करते हुए सभी को “Happy Halloween” कहा।
विद्यालय के डिप्टी डायरेक्टर सुनील कुमार ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में रचनात्मकता बढ़ाने के साथ उन्हें विभिन्न संस्कृतियों से परिचित कराते हैं।
कार्यक्रम में प्रिंसिपल बिनोद कुमार सिंह, मैनेजर दिव्यांश, वाइस प्रिंसिपल प्रियरंजन कुमार, काउंसलर शशांक सहित विद्यालय की शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
















