,

जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनीं समस्याएं, सात दिन के नवजात के इलाज की पहल

JP Bharat Shareधनबाद: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में आम लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अरविंद कुमार ओझा भी मौजूद रहे। जनता दरबार में सात दिन के एक नवजात शिशु के गंभीर हृदय रोग के इलाज के लिए परिजनों ने आर्थिक सहायता की…

JP Bharat Share

धनबाद: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में आम लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अरविंद कुमार ओझा भी मौजूद रहे।

जनता दरबार में सात दिन के एक नवजात शिशु के गंभीर हृदय रोग के इलाज के लिए परिजनों ने आर्थिक सहायता की मांग की। मामले पर त्वरित संज्ञान लेते हुए उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के तहत उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। फिलहाल नवजात कोलकाता में भर्ती है। प्रस्तावित उपचार के लिए केरल में व्यवस्था किए जाने की बात कही गई है।

इसके अलावा उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता, प्रधानमंत्री आवास योजना, बकाया वेतन, होमगार्ड से जुड़े मामले, भूमि विवाद, अवैध कब्जा, ई-कल्याण योजना और नामांकन से संबंधित आवेदन भी प्राप्त हुए।

उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सभी मामलों की जांच कर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करने और निर्धारित समय-सीमा में निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports