हजारीबाग: शहीद सुभाष बारला रोड स्थित बाबा पथ में बुधवार सुबह राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम ने उदय साव और प्रदीप साव के घर पर छापेमारी की। दो वाहनों से पहुंची टीम ने घर में प्रवेश करने के बाद मुख्य गेट बंद कर तलाशी शुरू की।
जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 8 बजे से टीम घर के अलग-अलग हिस्सों में जांच कर रही है। हालांकि, छापेमारी किस मामले के संबंध में की जा रही है और तलाशी में क्या सामने आया है, इसकी आधिकारिक जानकारी फिलहाल नहीं मिली है।
















