,

चंदनकियारी में सड़क निर्माण की मांग, सांसद ढुलू महतो ने की अनुशंसा

JP Bharat Shareबोकारो: चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र के दामुडीह पंचायत अंतर्गत पिपरकुदर मौजा में नगेन मोड़ से बरमसिया मोड़ होते हुए मुख्य सड़क तक करीब एक किलोमीटर लंबे पीसीसी पथ के निर्माण की मांग उठी है। इस सड़क के निर्माण के लिए जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT) निधि से राशि आवंटित करने की पहल की गई…

JP Bharat Share

बोकारो: चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र के दामुडीह पंचायत अंतर्गत पिपरकुदर मौजा में नगेन मोड़ से बरमसिया मोड़ होते हुए मुख्य सड़क तक करीब एक किलोमीटर लंबे पीसीसी पथ के निर्माण की मांग उठी है। इस सड़क के निर्माण के लिए जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT) निधि से राशि आवंटित करने की पहल की गई है।

धनबाद सांसद ढुलू महतो ने सड़क निर्माण को लेकर अनुशंसा की है। उनकी अनुशंसा से संबंधित आवेदन सामाजिक कार्यकर्ता चंद्रशेखर मांझी ने बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा को सौंपा और योजना को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृति देने का आग्रह किया।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, सड़क की खराब स्थिति के कारण रोजाना आवागमन में परेशानी होती है। बारिश के दौरान स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और अन्य लोगों को अधिक कठिनाई का सामना करना पड़ता है।

ग्रामीणों को उम्मीद है कि सड़क बनने से पिपरकुदर, दामुडीह और आसपास के गांवों को मुख्य सड़क से बेहतर संपर्क मिलेगा। फिलहाल प्रस्ताव पर जिला प्रशासन की स्वीकृति और आगे की कार्रवाई का इंतजार है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports