बोकारो: वर्ष 2027 की मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा की तैयारियों को लेकर उपायुक्त अजय नाथ झा ने अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में परीक्षा केंद्रों के प्रस्ताव और आवश्यक सुविधाओं की समीक्षा की गई।
प्रस्तावित आंकड़ों के अनुसार, मैट्रिक परीक्षा में 20,811 और इंटरमीडिएट परीक्षा में 22,182 विद्यार्थी शामिल होंगे। मैट्रिक के लिए 58 और इंटरमीडिएट के लिए 43 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। केंद्रों की अनुशंसा झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) को भेजी जाएगी।
उपायुक्त ने सभी परीक्षा कक्षों में CCTV निगरानी सुनिश्चित करने के साथ पेयजल, शौचालय और बैठने की उचित व्यवस्था रखने का निर्देश दिया।
















