बोकारो: बेरमो अनुमंडल क्षेत्र की सीसीएल कथारा कोलियरी में कोयला चुनने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। कोयले का हिस्सा अचानक धंसने से सात लोग मलबे में दब गए। हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई।
मृतकों की पहचान पुष्पा देवी, कौशल्या देवी और सहोदरी देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है और मृतकों के परिजनों में दुख व्याप्त है।
इस हादसे ने कोलियरी क्षेत्रों में कोयला चुनने के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और लोगों की जान को होने वाले खतरे पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।
















