धनबाद: लोयाबाद स्थित अंबेडकर एकेडमी इंग्लिश मीडियम स्कूल में शुक्रवार को कक्षा छह से दसवीं तक के विद्यार्थियों के बीच रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें छात्र-छात्राओं ने रंगों के माध्यम से आकर्षक कलाकृतियां बनाकर अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य विनोद प्रसाद रस्तोगी, उप-प्राचार्य सुमिता राउत और संस्थान के अध्यक्ष शिव शंकर प्रसाद ने दीप प्रज्वलित कर किया। अतिथियों ने कहा कि ऐसी गतिविधियों से बच्चों में रचनात्मकता, टीम भावना और सांस्कृतिक मूल्यों का विकास होता है।
विद्यालय के पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिता के अंत में विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। आयोजन में शिक्षक-शिक्षिकाओं और अभिभावकों की भी उपस्थिति रही।
















