,

बंगाल STF की कार्रवाई: हथियार और विस्फोटक बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

JP Bharat Shareदुर्गापुर/बीरभूम: पश्चिम बंगाल STF ने कोयला और पत्थर तस्करी से जुड़े कथित नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पश्चिम बर्दवान और बीरभूम जिले से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की है। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। STF के अनुसार, पश्चिम बर्दवान के पांडवेश्वर थाना क्षेत्र…

JP Bharat Share

दुर्गापुर/बीरभूम: पश्चिम बंगाल STF ने कोयला और पत्थर तस्करी से जुड़े कथित नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पश्चिम बर्दवान और बीरभूम जिले से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की है। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

STF के अनुसार, पश्चिम बर्दवान के पांडवेश्वर थाना क्षेत्र के डान्या इलाके में शेख शहजहां के घर से 21 हथियार और 65 कारतूस बरामद किए गए। वहीं, बीरभूम के मुरारई थाना क्षेत्र से 1,150 जिलेटिन स्टिक और 1,064 डेटोनेटर समेत अन्य विस्फोटक सामग्री जब्त की गई। इस मामले में शेख मोहम्मद रेजा और मुकेश सिंह को गिरफ्तार किया गया है।

जांच एजेंसी के मुताबिक, इससे पहले इस मामले में दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में हथियारों की आपूर्ति से जुड़े अहम सुराग मिलने के बाद छापेमारी की गई।

STF के एसपी सिद्धार्थ धाबला ने बताया कि हथियार बिहार और झारखंड से लाए जाते थे और कोयला तस्करी की गतिविधियों में इनका इस्तेमाल किया जाता था। फिलहाल एजेंसी हथियारों के स्रोत और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports