,

कतरास में मुन्ना पांडेय हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

JP Bharat Shareधनबाद: कतरास थाना क्षेत्र में हुए मुन्ना पांडेय हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। मामले में मिथुन गोप (33) और सोनू कुमार राय उर्फ बजरंगी (19) को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, दोनों ने कथित तौर पर 15 से 20 हजार रुपये लूटने के इरादे से वारदात…

JP Bharat Share

धनबाद: कतरास थाना क्षेत्र में हुए मुन्ना पांडेय हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। मामले में मिथुन गोप (33) और सोनू कुमार राय उर्फ बजरंगी (19) को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, दोनों ने कथित तौर पर 15 से 20 हजार रुपये लूटने के इरादे से वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस की प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, 28 अक्टूबर 2026 की रात दोनों आरोपी पार्टी के बहाने मुन्ना पांडेय के घर पहुंचे थे। साथ में शराब पीने के बाद जब मुन्ना पांडेय सो गए, तो दोनों घर में रुपये तलाशने लगे। इसी दौरान आवाज होने पर उनकी नींद खुल गई और उन्होंने विरोध किया। पुलिस का आरोप है कि पकड़े जाने के डर से दोनों ने उनकी हत्या कर दी।

वारदात के बाद आरोपी घर से CCTV, मोबाइल फोन और कांसे की तीन प्लेट लेकर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर LED टीवी, कांसे की प्लेटें, चाकू, खून लगा कपड़ा और CCTV का केबल तार बरामद करने की जानकारी दी है।

वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के निर्देश पर गठित SIT ने तकनीकी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की। गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports