धनबाद: वर्ष 2021 से बंद पीएचडी परीक्षा और नामांकन प्रक्रिया को दोबारा शुरू कराने की मांग को लेकर छात्र नेता किशोर झा लगातार आवाज उठा रहे हैं। इस मुद्दे पर धनबाद के महापौर संजीव सिंह ने भी उनका समर्थन करते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन से जल्द पहल करने की मांग की है।
संजीव सिंह ने कहा कि लंबे समय से इंतजार कर रहे विद्यार्थियों के भविष्य को देखते हुए पीएचडी नामांकन प्रक्रिया बाधित नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से इस दिशा में सकारात्मक कदम उठाने पर जोर दिया।
वहीं, किशोर झा ने कहा कि छात्रों के भविष्य से जुड़े इस मुद्दे पर उनका प्रयास जारी रहेगा। लंबे समय से प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों को अब समाधान की उम्मीद है। हालांकि, नामांकन प्रक्रिया दोबारा शुरू होने की आधिकारिक पुष्टि अभी सामने नहीं आई है।
















