,

सिजुआ में युवाओं को सशस्त्र बलों में करियर के अवसरों की जानकारी, ब्रिगेडियर ने किया मार्गदर्शन

JP Bharat Shareधनबाद: सशस्त्र बलों में करियर बनाने की तैयारी कर रहे युवाओं के मार्गदर्शन के लिए टाटा स्टील की ओर से बुधवार, 5 नवंबर को पेमिया ऋषिकेश मेमोरियल पब्लिक स्कूल, बांस कपुरिया, भेलाटांड़ में संवाद सत्र आयोजित किया गया। इसमें यूनिफॉर्म सर्विसेज कोचिंग सेंटर के 36 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का नेतृत्व टाटा…

JP Bharat Share

धनबाद: सशस्त्र बलों में करियर बनाने की तैयारी कर रहे युवाओं के मार्गदर्शन के लिए टाटा स्टील की ओर से बुधवार, 5 नवंबर को पेमिया ऋषिकेश मेमोरियल पब्लिक स्कूल, बांस कपुरिया, भेलाटांड़ में संवाद सत्र आयोजित किया गया। इसमें यूनिफॉर्म सर्विसेज कोचिंग सेंटर के 36 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का नेतृत्व टाटा स्टील के चीफ, सिक्योरिटी एंड ब्रांड प्रोटेक्शन ब्रिगेडियर जितेंद्र सिंह शेखावत ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को सेना और अन्य सशस्त्र बलों में करियर के अवसरों, भर्ती प्रक्रिया और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के बारे में जानकारी दी।

ब्रिगेडियर शेखावत ने युवाओं को अनुशासन, नियमित पढ़ाई और एकाग्रता बनाए रखने की सलाह दी। उन्होंने मोबाइल और स्क्रीन टाइम कम करने तथा भर्ती संबंधी जानकारी के लिए रोजगार समाचार का उपयोग करने की बात कही। इस दौरान विद्यार्थियों को स्टेशनरी किट भी वितरित की गई।

सत्र में विद्यार्थियों ने भर्ती और करियर से जुड़े सवाल पूछे, जिनका अधिकारियों ने जवाब दिया। टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा संचालित कोचिंग सेंटर में युवाओं को शारीरिक प्रशिक्षण और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports