बलियापुर: दीपावली और छठ महापर्व को देखते हुए धनबाद पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क हो गई है। इसी क्रम में गुरुवार को धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) प्रभात कुमार ने बलियापुर थाना का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने थाना की कार्यप्रणाली, सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने थाना में तैनात पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
एसएसपी ने पर्व-त्योहार के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमित गश्ती करने, संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाने और असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया।
इस दौरान थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी और जवान मौजूद रहे।
















