,

dhanbad कतरी नदी पर अवैध पुल और क्रेशर को लेकर बवाल, ध्वस्तीकरण की मांग तेज

JP Bharat Shareधनबाद : तोपचांची प्रखंड के खुरडीह स्थित कालाझर मौजा में अवैध पुल निर्माण और पत्थर माइंस को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने इस मुद्दे को गंभीर बताते हुए प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। जिला परिषद उपाध्यक्ष सरिता देवी ने उपायुक्त, डीडीसी और जिला खनन…

JP Bharat Share

धनबाद : तोपचांची प्रखंड के खुरडीह स्थित कालाझर मौजा में अवैध पुल निर्माण और पत्थर माइंस को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने इस मुद्दे को गंभीर बताते हुए प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।

जिला परिषद उपाध्यक्ष सरिता देवी ने उपायुक्त, डीडीसी और जिला खनन पदाधिकारी को लिखित शिकायत सौंपते हुए कतरी नदी पर बने अवैध पुल को तत्काल ध्वस्त करने और क्षेत्र में संचालित क्रेशर यूनिट को बंद कराने की मांग की है।

उन्होंने आरोप लगाया कि माइंस की अनियंत्रित गतिविधियों से स्थानीय लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। भारी वाहनों की लगातार आवाजाही और उड़ती धूल से आसपास के घरों के साथ-साथ स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है।

इसके अलावा नदी के बीच बनाए गए अवैध पुल से जल प्रवाह बाधित हो रहा है, जिससे पर्यावरण असंतुलन और भविष्य में जल संकट की आशंका बढ़ गई है।

सरिता देवी ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण हटाने, क्रेशर संचालन पर रोक लगाने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के लिए त्वरित कार्रवाई बेहद जरूरी है।

ये भी पढ़ें:-धनबाद : दिव्यांगजनों के लिए विशेष पहल, 27 लोगों का आधार एनरोलमेंट

 


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports