, ,

bokaro साइबर ठगी गैंग का भंडाफोड़, फ्लैट से 4 अपराधी गिरफ्तार

JP Bharat Shareबोकारो : बोकारो पुलिस ने साइबर ठगी के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई चास थाना क्षेत्र के मालती लक्सजरिया सिटी के एन-ब्लॉक स्थित एक फ्लैट में छापेमारी कर की गई। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि फ्लैट…

JP Bharat Share

बोकारो : बोकारो पुलिस ने साइबर ठगी के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई चास थाना क्षेत्र के मालती लक्सजरिया सिटी के एन-ब्लॉक स्थित एक फ्लैट में छापेमारी कर की गई।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि फ्लैट नंबर 101 में साइबर ठगी का अवैध काम संचालित हो रहा है। सूचना के आधार पर चास थाना प्रभारी प्रकाश मंडल के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया, जिसमें साइबर थाना की टीम भी शामिल थी।

छापेमारी के दौरान फ्लैट के अंदर चार युवक मोबाइल और लैपटॉप के जरिए लोगों को ठगी का शिकार बनाते हुए रंगे हाथ पकड़े गए। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे खुद को बैंक अधिकारी बताकर लोगों को कॉल करते थे और KYC अपडेट, ATM ब्लॉक या लोन दिलाने के नाम पर फर्जी APK फाइल इंस्टॉल करवाते थे।

इसके बाद व्हाट्सएप कॉल और स्क्रीन शेयरिंग के माध्यम से लोगों के बैंक डिटेल, OTP और अन्य संवेदनशील जानकारी हासिल कर उनके खातों से पैसे उड़ा लेते थे। पुलिस के अनुसार आरोपी पिछले 3-4 महीनों से इस फ्लैट में रहकर इस अवैध गतिविधि को अंजाम दे रहे थे।

गिरफ्तार सभी आरोपी जामताड़ा जिले के निवासी हैं, जिसे साइबर अपराध के लिए कुख्यात माना जाता है।

बरामदगी :

▪️ 16 मोबाइल फोन

▪️ 1 लैपटॉप

▪️ कई मोबाइल नंबरों से भरी डायरी

इस संबंध में चास थाना कांड संख्या 36/26 के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें:-धनबाद : दिव्यांगजनों के लिए विशेष पहल, 27 लोगों का आधार एनरोलमेंट


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports