,

धनबाद : दिव्यांगजनों के लिए विशेष पहल, 27 लोगों का आधार एनरोलमेंट

JP Bharat Shareधनबाद जिले में दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने की दिशा में प्रशासन ने एक सराहनीय कदम उठाया है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देश पर गोविंदपुर प्रखंड में आयोजित विशेष आधार शिविर में 27 दिव्यांगजनों का आधार कार्ड के लिए एनरोलमेंट किया गया। जिला परियोजना पदाधिकारी (यूआईडी) अमित कुमार सिंह…

JP Bharat Share

धनबाद जिले में दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने की दिशा में प्रशासन ने एक सराहनीय कदम उठाया है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देश पर गोविंदपुर प्रखंड में आयोजित विशेष आधार शिविर में 27 दिव्यांगजनों का आधार कार्ड के लिए एनरोलमेंट किया गया।

जिला परियोजना पदाधिकारी (यूआईडी) अमित कुमार सिंह ने बताया कि जिले में ऐसे दिव्यांग व्यक्तियों की पहचान कर विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं, जिनका अब तक आधार कार्ड नहीं बन पाया है। आधार कार्ड बनने के बाद ये लाभुक केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का सीधा लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

उन्होंने जानकारी दी कि अलग-अलग प्रखंडों में आयोजित शिविरों में अब तक कुल 277 दिव्यांगजनों का एनरोलमेंट किया जा चुका है। इसमें निरसा में 15, बलियापुर में 52, धनबाद में 44, तोपचांची में 61, टुंडी में 51, पूर्वी टुंडी में 27 और गोविंदपुर में 27 लाभुक शामिल हैं।

प्रशासन द्वारा आगे भी इस अभियान को जारी रखते हुए आगामी शिविरों की तिथियां तय की गई हैं—

▪️ कलियासोल : 20 अप्रैल

▪️ एगारकुंड : 21 अप्रैल

▪️ बाघमारा : 22 अप्रैल

इन शिविरों का उद्देश्य जिले के हर दिव्यांग व्यक्ति को पहचान और योजनाओं से जोड़कर उन्हें मुख्यधारा में लाना है।

ये भी पढ़ें:-धनबाद: रेडक्रास सोसायटी के हेल्थ कैंप में 105 लोगों की हुई जांच

Follow the JP BHARAT LIVE channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Vb7gTYlLtOj4hdQofo0E


JP Bharat Share

5 responses to “धनबाद : दिव्यांगजनों के लिए विशेष पहल, 27 लोगों का आधार एनरोलमेंट”

  1. […] ये भी पढ़ें:-धनबाद : दिव्यांगजनों के लिए विशेष पहल, 2… […]

  2. […] ये भी पढ़ें:-धनबाद : दिव्यांगजनों के लिए विशेष पहल, 2… […]

  3. […] धनबाद के झरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पाथरडीह स्थित लोको साइडिंग में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अचानक भीषण आग लग गई। […]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports