पश्चिमी सिंहभूम: नोवामुंडी ब्लॉक में कोटगढ़ ढाबा के सामने खड़े एक ट्रेलर के केबिन में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठते ही आसपास अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी के अनुसार, भाजपा मंडल अध्यक्ष चंद्र मोहन गोप, मीडिया प्रभारी विनीत कुमार गोप और चंद्र मोहन नायक मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया।
घटना की सूचना नोवामुंडी थाने को दे दी गई है। फिलहाल ट्रेलर के केबिन में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
















