,

धनबाद में बंद कमरे में अंगीठी जलाकर सोया परिवार, पति की मौत; पत्नी और छह माह की बच्ची अस्पताल में भर्ती

JP Bharat Shareधनबाद: जिले के कतरास थाना क्षेत्र के भंडारीडीह में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। बंद कमरे में कोयले की अंगीठी जलाकर सोने के बाद एक परिवार के तीन सदस्य अचेत अवस्था में मिले। इस घटना में 21 वर्षीय मोहम्मद गुलाम की मौत हो गई, जबकि उनकी 20 वर्षीय पत्नी अष्टमी कुमारी और…

JP Bharat Share

धनबाद: जिले के कतरास थाना क्षेत्र के भंडारीडीह में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। बंद कमरे में कोयले की अंगीठी जलाकर सोने के बाद एक परिवार के तीन सदस्य अचेत अवस्था में मिले। इस घटना में 21 वर्षीय मोहम्मद गुलाम की मौत हो गई, जबकि उनकी 20 वर्षीय पत्नी अष्टमी कुमारी और छह माह की बच्ची का अस्पताल में इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार, दिवाली की रात भोजन करने के बाद परिवार कमरे में सो गया था। अगली सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों और पड़ोसियों को चिंता हुई। सूचना मिलने पर कतरास पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खुलवाकर तीनों को बाहर निकाला।

उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मोहम्मद गुलाम को मृत घोषित कर दिया। पत्नी और बच्ची का इलाज जारी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

परिजनों के अनुसार, कमरे में कोयले की अंगीठी जल रही थी। आशंका जताई जा रही है कि बंद कमरे में कार्बन मोनोऑक्साइड गैस जमा होने से यह घटना हुई। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही होगी।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports