सोहराय पर्व पर लोक कलाकार दुर्गा प्रसाद मुर्मू सम्मानित, माझी बाबा ने भेंट किया हारमोनियम

JP Bharat Shareजमशेदपुर: जादुगोड़ा नरवा क्षेत्र के राजदोहा निवासी प्रख्यात लोक कलाकार और संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित दुर्गा प्रसाद मुर्मू को सोहराय पर्व के अवसर पर सम्मानित किया गया। इस मौके पर माझी परगना महाल धाड़ दिशोम के परानिक बाबा और तालसा गांव के माझी बाबा दुर्गाचरण मुर्मू उनके आवास पहुंचे। उन्होंने दुर्गा…

JP Bharat Share

जमशेदपुर: जादुगोड़ा नरवा क्षेत्र के राजदोहा निवासी प्रख्यात लोक कलाकार और संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित दुर्गा प्रसाद मुर्मू को सोहराय पर्व के अवसर पर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर माझी परगना महाल धाड़ दिशोम के परानिक बाबा और तालसा गांव के माझी बाबा दुर्गाचरण मुर्मू उनके आवास पहुंचे। उन्होंने दुर्गा प्रसाद मुर्मू को हारमोनियम भेंट कर उनके सांस्कृतिक योगदान की सराहना की।

दुर्गा प्रसाद मुर्मू को संताली लोक संगीत और नृत्य के क्षेत्र में योगदान के लिए संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार मिल चुका है। उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली में यह सम्मान प्रदान किया था। आदिवासी समाज में उन्हें ‘भुरका इपिल’ यानी भोर का तारा के नाम से भी जाना जाता है।

वे संताली भाषा, परंपरा और संस्कृति के संरक्षण के लिए काम कर रहे हैं। इसके साथ ही अपने आवास पर ‘भुरका इपिल ओलचिकी इतुन आसड़ा’ नाम से विद्यालय संचालित कर नई पीढ़ी को संताली भाषा और संस्कृति की शिक्षा दे रहे हैं।

माझी बाबा दुर्गाचरण मुर्मू ने उन्हें समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports