,

झारखंड में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, धनबाद-बोकारो समेत कई जिलों में सुबह-शाम महसूस हो रही ठिठुरन

JP Bharat Shareधनबाद: नवंबर का महीना आगे बढ़ने के साथ ही झारखंड में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। रांची समेत राज्य के कई जिलों में सुबह और शाम हल्की ठिठुरन महसूस की जा रही है। वहीं, दिन में धूप निकलने से मौसम सामान्य बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी…

JP Bharat Share

धनबाद: नवंबर का महीना आगे बढ़ने के साथ ही झारखंड में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। रांची समेत राज्य के कई जिलों में सुबह और शाम हल्की ठिठुरन महसूस की जा रही है। वहीं, दिन में धूप निकलने से मौसम सामान्य बना हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से रात के तापमान में गिरावट आ रही है। धनबाद, बोकारो, गिरिडीह और जामताड़ा सहित कई जिलों में सुबह ओस गिरने लगी है।

धनबाद में कैसा रहेगा मौसम?

धनबाद में सोमवार को मौसम साफ रहने और धूप निकलने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 29 से 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 से 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

बोकारो और अन्य जिलों में भी बढ़ेगी ठंड

बोकारो में न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री, गिरिडीह में करीब 17 डिग्री और जामताड़ा में लगभग 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इन जिलों में सुबह हल्की धुंध और रात में ठंड का असर बढ़ सकता है।

तापमान में उतार-चढ़ाव को देखते हुए लोगों को सुबह और देर रात हल्के गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी गई है। बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports