,

झारखंड के 66.92 लाख राशन कार्डधारी परिवारों को हर महीने मिलेगी 1 किलो चना दाल, टेंडर प्रक्रिया शुरू

JP Bharat Shareरांची: झारखंड के करीब 66.92 लाख राशन कार्डधारी परिवारों को हर महीने एक किलो चना दाल उपलब्ध कराने की तैयारी शुरू हो गई है। खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के निदेशालय ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए चना दाल की खरीद और आपूर्ति को लेकर ऑनलाइन निविदा जारी की है। इसके तहत अप्रैल 2026…

JP Bharat Share

रांची: झारखंड के करीब 66.92 लाख राशन कार्डधारी परिवारों को हर महीने एक किलो चना दाल उपलब्ध कराने की तैयारी शुरू हो गई है। खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के निदेशालय ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए चना दाल की खरीद और आपूर्ति को लेकर ऑनलाइन निविदा जारी की है। इसके तहत अप्रैल 2026 से मार्च 2027 तक आपूर्ति करने वाले विक्रेताओं का चयन किया जाएगा।

योजना के तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) और झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना (JSFSS) के पात्र परिवारों को जन वितरण प्रणाली (PDS) की दुकानों के माध्यम से निर्धारित रियायती दर पर हर महीने एक किलो चना दाल दी जाएगी। इसमें प्राथमिकता प्राप्त परिवार (PHH), अंत्योदय अन्न योजना (AAY) और हरा राशन कार्डधारी शामिल हैं।

66.92 लाख परिवारों को मिलेगा लाभ

आंकड़ों के अनुसार, झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के तहत 5,87,567 परिवार पंजीकृत हैं, जिनमें 18,54,015 सदस्य हैं। वहीं, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत 61,05,156 परिवारों को राशन का लाभ मिल रहा है। इनमें 51,88,089 प्राथमिकता प्राप्त और 9,17,067 अंत्योदय परिवार शामिल हैं।

12.82 करोड़ रुपये की ईएमडी निर्धारित

निविदा में शामिल होने वाले आपूर्तिकर्ताओं को 12,82,75,200 रुपये की अर्नेस्ट मनी डिपॉजिट (EMD) जमा करनी होगी। यह राशि झारखंड ई-प्रोक्योरमेंट पोर्टल पर ऑनलाइन स्वीकार की जाएगी। आपूर्तिकर्ताओं का चयन ई-टेंडर और ई-रिवर्स ऑक्शन के जरिए किया जाएगा।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports