,

छठ महापर्व की तैयारी में जुटे विधायक राज सिन्हा, 10 हजार बोतल गंगाजल बांटने का लक्ष्य

JP Bharat Shareधनबाद: छठ महापर्व को लेकर धनबाद में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में धनबाद विधायक एवं झारखंड विधानसभा के सचेतक राज सिन्हा छठव्रतियों की सेवा में जुट गए हैं। इस वर्ष पूरे विधानसभा क्षेत्र में 10 हजार बोतल पवित्र गंगाजल निःशुल्क वितरित करने का लक्ष्य रखा गया है। सोमवार को जगजीवन…

JP Bharat Share

धनबाद: छठ महापर्व को लेकर धनबाद में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में धनबाद विधायक एवं झारखंड विधानसभा के सचेतक राज सिन्हा छठव्रतियों की सेवा में जुट गए हैं। इस वर्ष पूरे विधानसभा क्षेत्र में 10 हजार बोतल पवित्र गंगाजल निःशुल्क वितरित करने का लक्ष्य रखा गया है।

सोमवार को जगजीवन नगर स्थित अपने आवासीय कार्यालय में विधायक राज सिन्हा ने कार्यकर्ताओं के साथ खुद गंगाजल की बोतलों की पैकिंग की। उन्होंने बताया कि पिछले कई वर्षों से बिहार के सुल्तानगंज से गंगाजल मंगवाकर छठव्रतियों के बीच इसका निःशुल्क वितरण किया जा रहा है।

गंगाजल के अलावा छठव्रतियों को आम की लकड़ी और साड़ी भी वितरित की जाएगी। विधायक के अनुसार, छठ महापर्व आस्था के साथ-साथ सामाजिक सहयोग और सेवा भावना का भी प्रतीक है।

इससे पहले दीपावली पर भी राज सिन्हा ने जरूरतमंदों के बीच दीया, बाती और तेल का वितरण किया था। गंगाजल पैकिंग कार्य में बिंदेश्वरी दुबे, नरेंद्र त्रिवेदी, राजेश गुप्ता, मदन तिवारी, रवि सिन्हा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports