,

धनबाद में इलाज के दौरान 4 वर्षीय बच्ची की मौत, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप; अस्पताल में हंगामा

JP Bharat Shareधनबाद: बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के भेलाटांड़ स्थित शिव अस्पताल में इलाज के दौरान चार वर्षीय बच्ची की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिवार ने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टर पर इलाज में गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार, भेलाटांड़ निवासी अभिलाष महतो ने बुखार की शिकायत के…

JP Bharat Share

धनबाद: बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के भेलाटांड़ स्थित शिव अस्पताल में इलाज के दौरान चार वर्षीय बच्ची की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिवार ने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टर पर इलाज में गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार, भेलाटांड़ निवासी अभिलाष महतो ने बुखार की शिकायत के बाद अपनी बच्ची को डॉ. आरके सिंह द्वारा संचालित शिव अस्पताल में भर्ती कराया था। परिजनों का आरोप है कि बच्ची करीब 24 घंटे तक अस्पताल में भर्ती रही, लेकिन इस दौरान डॉक्टर उसे देखने नहीं पहुंचे और जांच रिपोर्ट भी परिवार को नहीं दिखाई गई।

परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि बच्ची का इलाज कंपाउंडर के भरोसे किया जा रहा था। परिवार के सदस्यों ने कई बार फोन कर डॉक्टर से बच्ची की जांच करने की गुहार लगाई, लेकिन डॉक्टर अस्पताल नहीं पहुंचे।

मंगलवार सुबह बच्ची की मौत के बाद परिजनों का आक्रोश बढ़ गया और अस्पताल परिसर में हंगामा हुआ। सूचना मिलने पर बरवाअड्डा पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर स्थिति शांत कराने का प्रयास किया।

फिलहाल परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। मामले में अस्पताल प्रबंधन और पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports