,

Jharkhand Weather: अगले तीन दिनों में 2 से 3 डिग्री तक गिरेगा तापमान, सुबह कोहरे और रात में ठंड का असर बढ़ेगा

JP Bharat Shareरांची: झारखंड में आने वाले दिनों में ठंड का असर बढ़ने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। इससे सुबह और रात के समय ठंड बढ़ेगी। 11 नवंबर को सुबह हल्के से…

JP Bharat Share

रांची: झारखंड में आने वाले दिनों में ठंड का असर बढ़ने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। इससे सुबह और रात के समय ठंड बढ़ेगी।

11 नवंबर को सुबह हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाए रहने और बाद में आसमान में आंशिक बादल रहने का अनुमान है। कुछ इलाकों में गरज के साथ बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 16 नवंबर तक सुबह के समय कोहरे का असर बना रह सकता है।

पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहा। पश्चिमी सिंहभूम के जगन्नाथपुर में अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि लातेहार में न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री रहा।

वहीं, रांची में अधिकतम तापमान 29.2 और न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports