सिंदरी (धनबाद): रांगामाटी स्थित मानव क्लब काली पूजा समिति की ओर से आयोजित काली पूजा महोत्सव में मंगलवार को राजपूत विचार मंच के धनबाद जिलाध्यक्ष सह युवा संघर्ष मोर्चा (जनवादी) के केंद्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह शामिल हुए। उन्होंने मां काली के दरबार में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों ने चुनरी और माला पहनाकर उनका स्वागत किया।
श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए दिलीप सिंह ने कहा कि मां काली शक्ति, साहस और अन्याय के खिलाफ संघर्ष की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने कहा कि काली पूजा धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता, भाईचारे और आपसी सौहार्द को मजबूत करने का भी अवसर है।
उन्होंने मानव क्लब काली पूजा समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने में अहम भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में अयान धर, अमित कुमार, रोहित सिंह, अर्जुन कुमार, रोशन, शक्ति सिंह, सुजल मिश्रा, अंकित सिंह, बिट्टू सिंह, यश यादव और पंकज सिंह सहित समिति के सदस्य एवं स्थानीय श्रद्धालु मौजूद रहे।
















