,

महज 14 साल की उम्र में दिशांक शेखर का झारखंड U-16 टीम में चयन, आद्विक यादव ने भी बनाई जगह

JP Bharat Shareधनबाद: जिले के दो युवा क्रिकेटरों ने अपनी प्रतिभा के दम पर धनबाद का नाम रोशन किया है। दिशांक शेखर (14 वर्ष) और आद्विक यादव को झारखंड की अंडर-16 बालक क्रिकेट टीम के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। दोनों खिलाड़ी BCCI की घरेलू प्रतियोगिता विजय मर्चेंट ट्रॉफी 2026-27 में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।…

JP Bharat Share

धनबाद: जिले के दो युवा क्रिकेटरों ने अपनी प्रतिभा के दम पर धनबाद का नाम रोशन किया है। दिशांक शेखर (14 वर्ष) और आद्विक यादव को झारखंड की अंडर-16 बालक क्रिकेट टीम के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। दोनों खिलाड़ी BCCI की घरेलू प्रतियोगिता विजय मर्चेंट ट्रॉफी 2026-27 में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।

महज 14 साल की उम्र में दिशांक का राज्य स्तरीय टीम के लिए चयन खास उपलब्धि माना जा रहा है। वहीं आद्विक यादव के चयन से भी जिले के क्रिकेट प्रेमियों में खुशी है।

धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन (DCA) ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी हैं। जारी सूची के अनुसार झारखंड अंडर-16 टीम के लिए कुल 16 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है, जिनमें धनबाद के ये दोनों खिलाड़ी शामिल हैं।

विजय मर्चेंट ट्रॉफी 2026-27 का आयोजन 16 नवंबर से 8 दिसंबर तक आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में निर्धारित है। अब खेल प्रेमियों को दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन का इंतजार है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports