धनबाद: फर्जी आवासीय प्रमाण पत्र जारी करने के मामले में प्रशासन ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए पाथरकुआं पंचायत स्थित संबंधित CSC केंद्र को सील कर दिया। एसडीएम लोकेश बारंगे के नेतृत्व में की गई छापेमारी के दौरान कथित फर्जीवाड़े की पुष्टि होने के बाद केंद्र संचालक की CSC आईडी रद्द करने की अनुशंसा की गई है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आम नागरिकों और अभ्यर्थियों के साथ धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
















