,

सरकारी आवास सील होने के बाद टेंट में बैठीं अंबा प्रसाद, समर्थन में पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी और अध्यक्ष

JP Bharat Shareरांची: पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के सरकारी आवास को लेकर विवाद लगातार चर्चा में है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को आवास आवंटित किए जाने के बाद भवन निर्माण विभाग ने मकान को अपने कब्जे में लेकर सील कर दिया। इसके बाद आवास से अंबा प्रसाद का सामान बाहर निकाल दिया गया। हालांकि, परिसर…

JP Bharat Share

रांची: पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के सरकारी आवास को लेकर विवाद लगातार चर्चा में है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को आवास आवंटित किए जाने के बाद भवन निर्माण विभाग ने मकान को अपने कब्जे में लेकर सील कर दिया। इसके बाद आवास से अंबा प्रसाद का सामान बाहर निकाल दिया गया। हालांकि, परिसर में उनका घोड़ा अब भी मौजूद बताया जा रहा है।

आवास सील होने के बाद अंबा प्रसाद बाहर टेंट लगाकर बैठी हैं। इस बीच कांग्रेस पार्टी उनके समर्थन में सामने आई है। प्रदेश प्रभारी के. राजू और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने टेंट में पहुंचकर अंबा प्रसाद से मुलाकात की और पूरे मामले की जानकारी ली।

मुलाकात के दौरान कांग्रेस नेताओं ने टेंट में ही लिट्टी-चोखे का नाश्ता भी किया। नेताओं के आवास के अंदर जाने के बजाय बाहर टेंट में मुलाकात करने की बात भी चर्चा का विषय बनी हुई है।

सरकारी आवास को लेकर शुरू हुआ विवाद अब राजनीतिक मुद्दा बनता जा रहा है। एक ओर विभाग ने आवास को सील कर अपने कब्जे में लिया है, वहीं दूसरी ओर अंबा प्रसाद टेंट में बैठकर अपना विरोध जता रही हैं।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports