मंदसौर (मध्य प्रदेश): गरोठ क्षेत्र में सात वर्षीय बच्ची के साथ हुई गंभीर आपराधिक घटना और उसकी मौत से लोगों में आक्रोश है। घटना को लेकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने की मांग उठ रही है।
लोगों ने बच्चियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की अपील की है।
















