अलकडीहा (धनबाद): छठ महापर्व की तैयारियों के तहत अलकडीहा में छठ घाट और आसपास के परिसर में सफाई अभियान चलाया गया। तीसरा थाना प्रभारी गिरधर गोपाल ने छठ पूजा समिति के सदस्यों के साथ मिलकर श्रमदान किया और लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया।
इस दौरान सभी ने छठ घर परिसर और घाट के आसपास सफाई की। साथ ही छठ महापर्व को स्वच्छ, सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने का संकल्प लिया।
थाना प्रभारी गिरधर गोपाल ने लोगों से पर्व के दौरान साफ-सफाई बनाए रखने और आपसी सहयोग करने की अपील की। वहीं, समिति के सदस्यों ने पूजा की व्यवस्थाओं में पूरा सहयोग देने की बात कही।
मौके पर समिति अध्यक्ष बसंत ठाकुर, कोषाध्यक्ष उमेश मोदक, सचिव संजय मोदक सहित नवीन ठाकुर, श्रीराम गोराई, श्यामा मोदक, अजिताभ विश्वकर्मा, रितेश मोदक और गोजु ठाकुर समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
















