भौंरा (धनबाद): भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) ने अनुकंपा के आधार पर पूर्वी झरिया क्षेत्र के 11 मृत कर्मियों के आश्रितों को नौकरी दी है। बुधवार को भौंरा स्थित पूर्वी झरिया क्षेत्रीय कार्यालय में समारोह आयोजित कर सभी नवनियुक्त कर्मियों को नियोजन पत्र सौंपे गए।
कार्यक्रम में पूर्वी झरिया क्षेत्र के अवर महाप्रबंधक लखन लाल वर्णवाल ने नवनियुक्त कर्मियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी से ईमानदारी और निष्ठा के साथ कंपनी के हित में काम करने की अपील की।
इस मौके पर क्षेत्रीय प्रबंधक (मानव संसाधन) सुधांशु महाजन, नियोजन नोडल अधिकारी अभिषेक कुमार और नियोजन लिपिक समीर कुमार नायक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
नियोजन पत्र मिलने से मृत कर्मियों के परिवारों में खुशी देखी गई। इस नियुक्ति से प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहारा मिलने और आजीविका की चिंता कम होने की उम्मीद है।
















