कोडरमा: तिलैया थाना क्षेत्र के बाईपास रेलवे ओवरब्रिज पर गुरुवार को टैंकर और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बीच सड़क पर करीब 180 डिग्री घूम गई।
हादसे के बाद टैंकर चालक वाहन को सड़क पर ही छोड़कर मौके से फरार हो गया। राहत की बात रही कि कार में सवार पति-पत्नी और उनके बेटे को केवल मामूली चोटें आईं। इस घटना में एक बड़ा हादसा टल गया।
















