धनबाद : समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय जेपी नर्सिंग फाउंडेशन द्वारा स्वर्गीय जोसना मंडल की 9वीं पुण्यतिथि के अवसर पर सिंदरी के प्रेम नगर बस्ती में एक भावपूर्ण सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस मौके पर फाउंडेशन की ओर से करीब 150 जरूरतमंद परिवारों के बीच साड़ी, धोती और भोजन का वितरण किया गया। कार्यक्रम में सेवा और संवेदना का अनूठा संगम देखने को मिला।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जेपी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के एमडी एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा धनबाद महानगर के जिला अध्यक्ष नित्यानंद मंडल ने स्व. जोसना मंडल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके आदर्शों पर चलकर वंचित वर्गों की सेवा करना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।
इस दौरान भाजपा के पूर्व ग्रामीण जिला अध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर, भाजपा नेता रवि शर्मा, अरविंद सिंह, डॉ. किमी नित्यानंद मंडल, सप्तमी मंडल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रबीर मंडल, राजेश मंडल, नीरज शर्मा, पुरबेंदु श्रीवास्तव, रितेश, पिंकू और पिंटू समेत फाउंडेशन के सदस्यों का अहम योगदान रहा।
यह आयोजन न सिर्फ श्रद्धांजलि का प्रतीक बना, बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना को भी मजबूत करने वाला साबित हुआ।
Follow the JP BHARAT LIVE channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Vb7gTYlLtOj4hdQofo0E














