,

BREAKING_NEWS धनबाद पुलिस की बड़ी कामयाबी दुबई से लाया गया प्रिंस खान गैंग का ‘मेजर’ गिरफ्तार, कोलकाता एयरपोर्ट पर दबोचा गया

JP Bharat Shareधनबाद/कोलकाता : संगठित अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में धनबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के करीबी सहयोगी सैफी उर्फ ‘मेजर’ को दुबई से भारत लाए जाने के बाद कोलकाता एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी को रविवार शाम तक धनबाद लाया…

JP Bharat Share

धनबाद/कोलकाता : संगठित अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में धनबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के करीबी सहयोगी सैफी उर्फ ‘मेजर’ को दुबई से भारत लाए जाने के बाद कोलकाता एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी को रविवार शाम तक धनबाद लाया जाएगा, जहां उससे गैंग के नेटवर्क, फंडिंग और अन्य आपराधिक गतिविधियों को लेकर गहन पूछताछ की जाएगी।

सूत्रों के अनुसार सैफी लंबे समय से झारखंड के कारोबारियों के बीच दहशत का पर्याय बना हुआ था। वह प्रिंस खान के इशारे पर रंगदारी वसूली, धमकी और अवैध वित्तीय लेनदेन का संचालन करता था। गैंग के अंदर उसकी भूमिका बेहद अहम मानी जा रही है।

धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी पर काफी समय से नजर रखी जा रही थी। दुबई से भारत लाए जाने के तुरंत बाद उसे कोलकाता एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान गैंग से जुड़े कई बड़े खुलासे हो सकते हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि प्रिंस खान ने अपना ठिकाना दुबई से बदलकर पाकिस्तान कर लिया है और गैंग हवाला के जरिए रंगदारी की रकम विदेश भेजता रहा है।

अधिकारियों ने इस कार्रवाई को संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि आगे भी ऐसे गिरोहों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें:-धनबाद में रक्तदान शिविर का आयोजन: लोगों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान, समाजसेवा का दिया संदेश

Follow the JP BHARAT LIVE channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Vb7gTYlLtOj4hdQofo0E


JP Bharat Share

4 responses to “BREAKING_NEWS धनबाद पुलिस की बड़ी कामयाबी दुबई से लाया गया प्रिंस खान गैंग का ‘मेजर’ गिरफ्तार, कोलकाता एयरपोर्ट पर दबोचा गया”

  1. […] ये भी पढ़ें:-BREAKING_NEWS धनबाद पुलिस की बड़ी कामयाबी दुबई… […]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports