राजगंज : भीषण गर्मी के बीच राहत पहुंचाने के उद्देश्य से युवाओं की टोली केयर फॉर सोसाइटी संस्था द्वारा राजगंज लाल बाजार स्थित सरकारी अस्पताल के समीप पनशाला की शुरुआत की गई। इस पहल का मकसद राहगीरों, मरीजों और आम लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना है।
पनशाला के शुभारंभ के मौके पर संस्था के सभी सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई और सेवा भाव के साथ लोगों को पानी पिलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। पूरे आयोजन में समाजसेवा की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली।
संस्था के सदस्यों ने बताया कि केयर फॉर सोसाइटी पिछले पांच वर्षों से रक्तदान शिविर, जरूरतमंदों की सहायता और अन्य सामाजिक कार्यों के जरिए लगातार समाज में योगदान दे रही है।
स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि भीषण गर्मी में इस तरह की व्यवस्था आम लोगों के लिए बेहद राहत भरी है और समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण है।
ये भी पढ़ें:-झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 17 IAS और 46 IPS अधिकारियों का तबादला
Follow the JP BHARAT LIVE channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Vb7gTYlLtOj4hdQofo0E
















