,

dhanbad समाजसेवी गौतम मंडल हुए सम्मानित, सांसद-विधायक ने किया संयुक्त रूप से सम्मान

JP Bharat Shareधनबाद : गोविंदपुर स्थित नागरिक समिति के स्वर्ण जयंती समारोह सह पत्रिका “संकल्प” विमोचन कार्यक्रम में समाजसेवी गौतम कुमार मंडल को उनके उत्कृष्ट सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। ‘ह्यूमैनिटी हेल्पिंग हैंड्स’ के संस्थापक एवं केंद्रीय अध्यक्ष गौतम मंडल को यह सम्मान मुख्य अतिथि धनबाद सांसद ढुल्लू महतो, सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो,…

JP Bharat Share

धनबाद : गोविंदपुर स्थित नागरिक समिति के स्वर्ण जयंती समारोह सह पत्रिका “संकल्प” विमोचन कार्यक्रम में समाजसेवी गौतम कुमार मंडल को उनके उत्कृष्ट सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

‘ह्यूमैनिटी हेल्पिंग हैंड्स’ के संस्थापक एवं केंद्रीय अध्यक्ष गौतम मंडल को यह सम्मान मुख्य अतिथि धनबाद सांसद ढुल्लू महतो, सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, पूर्व विधायक फूलचंद मंडल तथा समिति के पदाधिकारियों के हाथों प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में समिति के नंदलाल अग्रवाल, शरद दुधानी और अशोक गिरी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस दौरान सामाजिक कार्यों में उनके योगदान की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।

सम्मान प्राप्त करने के बाद गौतम मंडल ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए गर्व का विषय है और इससे उनकी समाजसेवा के प्रति प्रतिबद्धता और मजबूत हुई है। उन्होंने नागरिक समिति गोविंदपुर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें समाज के लिए और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देगा।

यह आयोजन सामाजिक सेवा और सकारात्मक पहल को प्रोत्साहित करने का एक महत्वपूर्ण मंच साबित हुआ।

ये भी पढ़ें:-BREAKING_NEWS धनबाद पुलिस की बड़ी कामयाबी दुबई से लाया गया प्रिंस खान गैंग का ‘मेजर’ गिरफ्तार, कोलकाता एयरपोर्ट पर दबोचा गया


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports