सिंदरी (धनबाद): लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर सिंदरी के बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। पर्व की तैयारियों के साथ बाजारों में रौनक देखने को मिल रही है।
फल बाजार में सेब, संतरा, केला, नारियल सहित कई मौसमी फलों की दुकानें सज गई हैं। वहीं, सूप, दउरा और छठ पूजा में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री की खरीदारी के लिए भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।
छठ व्रतियों की सुविधा को देखते हुए दुकानदारों ने भी अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पूरे बाजार में छठी मैया के स्वागत और पर्व को लेकर उत्साह का माहौल है।
















