,

छठ महापर्व पर मुख्तार खान ने व्रती महिलाओं के बीच बांटी साड़ियां, दी शुभकामनाएं

JP Bharat Shareधनबाद: लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर समाजसेवी मुख्तार खान की ओर से न्यू मटकुरिया रेलवे कॉलोनी (भूली मोड़) में छठ व्रती महिलाओं के बीच साड़ियों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय निवासी राहुल कुमार (रमन) भी मौजूद रहे। मुख्तार खान और राहुल कुमार ने संयुक्त रूप से व्रती महिलाओं…

JP Bharat Share

धनबाद: लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर समाजसेवी मुख्तार खान की ओर से न्यू मटकुरिया रेलवे कॉलोनी (भूली मोड़) में छठ व्रती महिलाओं के बीच साड़ियों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय निवासी राहुल कुमार (रमन) भी मौजूद रहे।

मुख्तार खान और राहुल कुमार ने संयुक्त रूप से व्रती महिलाओं को साड़ियां भेंट कर छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं। इस पहल से महिलाओं में खुशी देखने को मिली।

इस मौके पर मुख्तार खान ने कहा कि छठ महापर्व आस्था के साथ-साथ भाईचारे, सेवा और सामाजिक एकता का भी प्रतीक है। उनका प्रयास है कि जरूरतमंद परिवार भी पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ पर्व मना सकें।

कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने भी सहयोग किया और आपसी सौहार्द एवं सामाजिक एकता बनाए रखने का संदेश दिया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports