धनबाद। 18 नवंबर को विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों पर ‘एक और अवसर कैंप’ लगाया गया। झरिया विधानसभा क्षेत्र में BLO, BLA-2 और मतदाताओं की बैठक हुई, जिसमें ASDD सूची और प्रपत्र-3 पर चर्चा की गई। इस दौरान पात्र आवेदकों से प्रपत्र-6 भी प्राप्त किए गए।
वहीं, धनबाद विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का अनुमंडल पदाधिकारी ने निरीक्षण कर कैंप की गतिविधियों का जायजा लिया।
प्रशासन की ओर से सभी BLA-2 से पात्र नागरिकों की पहचान कर उनकी सूची BLO को उपलब्ध कराने की अपील की गई है। साथ ही योग्य मतदाताओं से कैंप का लाभ उठाकर मतदाता सूची में अपना नाम सुनिश्चित कराने का आग्रह किया गया।
















