धनबाद: झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत टुंडी प्रखंड मुख्यालय के सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान टुंडी विधायक ने किसानों के बीच गेहूं और सरसों के उन्नत बीज वितरित किए। वहीं, स्कूली बच्चों को सांकेतिक रूप से साइकिलें दी गईं।
विधायक ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।
इसके साथ ही गृह प्रवेश सप्ताह के तहत अबुआ आवास योजना के योग्य लाभुकों को नवनिर्मित पक्के मकानों में गृह प्रवेश कराया जा रहा है।
















